केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेेरिया द्वारा गोद लिए गांव पिलखतरा में प्रधानमंत्री सड़क योजना में बनने वाली सड़क का अवर अभियंताओं ने सर्वे पूरा कर लिया है।
आदर्श गांव पिलखतरा कम्यूनिटी अध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने बताया कि आदर्श ग्राम की सबसे बड़ी समस्या गांव पहुंचने के लिये सड़क है। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सिकंदराऊ मार्ग पर कानऊ मोड से मकसूदपुर और पिलखतरा होते हुये निधौली मार्ग के ग्राम नूहखेडा तक 11 किमी लंबे मार्ग पर चयन किया था। मार्ग के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर योजना से जुड़े इंजीनियर्स ने सर्वे पूरा कर लिया है। कौशिक ने बताया कि पिछले 20 वर्षो से मार्ग जर्जर हालत में है। आदर्श गांव चयनित होने के बाद अब जल्द ही मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होगा।