फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में वह गया युवक का शव

Mon, 30 Nov 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा नहर में एक युवक का नग्र अवस्था में शव बह गया। कोतवाली पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल सकी। नहर के किनारे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कांशीराम आवासीय कॉलानी के बाशिंदों ने हजारा नहर में एक शव को उतराते हुए देखा। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ नहर के किनारे जमा हो गई। शव पूरी तरह से नग्र अवस्था में था। उसके एक पैर पर किसी रस्सी का टुकड़ा भी बंधा हुआ था। शव देखकर ऐसा लग रहा था मानो तीन चार दिन पहले नहरं में  युवक को डाला गया हो। शव फूलने के बाद ऊपर आ गया हो। कॉलोनी के बाशिंदों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। शव काफी देर गोता खाने के बाद नहर में वह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पदम ङ्क्षसह ने बताया कि शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव वह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें