फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मोबाइल चार्जिंग पर था और खाते से कट गए 52 हजार, पीड़ित पहुंचा पुलिस के पास

Thu, 30 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा के मारहरा दरवाजा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने बिना किसी ओटीपी या कॉल के 52 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को खाते से रकम कटने की जानकारी का संदेश आया तो उन्होंने उसने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के इस्लाम नगर मारहरा दरवाजा निवासी फरमान ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से नौ जून को 52 हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया कि जिस समय रुपये कटे उस समय मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। आरोप है कि न तो उनसे कोई ओटीपी ली गई और न ही किसी का कॉल आया। इसके बाद भी खाते से 52 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर अगले दिन उन्होंने बैंक जाकर पासबुक की एंट्री करवाई तो खाते से रुपये कट चुके थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साइबर क्राइम टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें