फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधायक खेल स्पर्धा में अलीगंज-जलेसर में 17 को होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 14 Oct 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विधायक खेल स्पर्धा वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण में विधानसभा अलीगंज और जलेसर क्षेत्र में 17 अक्तूबर को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग ने बताया कि वर्ष 2025-26 की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर किया जा रहा है। 17 अक्तूबर को अलीगंज कस्बा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में और मिनी ग्रामीण स्टेडियम जलेसर में सुबह 9 बजे से प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये स्पर्धाएं एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबॉल और भारोत्तोलन में आयोजित की जाएंगी।
इन प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। बताया कि इच्छुक खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीश ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में भी खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें