मारहरा विधायक पर क्यों गोली चलाई गई, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं कर पाई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश में दबिशें जारी हैं।
बता दें कि सोमवार को मारहरा विधायक अमित गौरव यादव अपने आवास गांव रामनगर निधौलीकलां में गांव के ही लोगों के साथ बैठे हुए थे। बाइक सवार तीन आरोपी आ धमके और विधायक पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। वहीं, ग्रामीणों ने भागकर दो आरोपी अजीत, धर्मेंद्र निवासी रामनगर को पकड़ लिया। तीसरा आरोपी रघुवेंद्र निवासी गंगनपुर कोतवाली देहात भागने में सफल रहा।
पूर्व विधायक पर क्यों हमला किया गया इसका पता पुलिस दूसरे दिन भी नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष निधौलीकलां का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, वहीं पकड़े गए दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया है।