अलीगंज/जैथरा। कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर एवं क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों से कहा। समाधान दिवस में लंबित मामलों में नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराना है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण कराने को कहा। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि लोगों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, रास्ता अवरोध से संबंधित रहीं। जैथरा के समाधान दिवस में आईं पांच शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने पुलिस और राजस्व टीम को भेजकर सभी मामलों का निस्तारण करने को कहा।