फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कर्ज न चुकाने वालों से वसूली करेगा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

Thu, 06 Mar 2025 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने ऋण प्राप्त किया। बाद में इसे नहीं चुकाया। इनसे विभाग बकाया ऋण की वसूली करेगा।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शालिनी रंजन ने बताया है कि 1996 से 15 फरवरी 2008 तक सरकार द्वारा टर्मलोन की योजना अल्पसंख्यक वर्ग के लिए संचालित की गई थी। इसमें व्यवसाय करने के लिए अल्पसंख्यक विभाग द्वारा ऋण दिलाया गया था। लाभार्थियों ने समय-सीमा के अंदर अपने ऋण का भुगतान नहीं किया। इस संबंध में शासन से 10 बकायेदारों की सूची भेजी गई है।
इसके अलावा एटा और कासगंज के 234 बकायेदार लाभार्थी हैं जिन्होंने समय-सीमा के अंदर भुगतान नहीं किया है। इनकी धनराशि 35731796 रुपये है। बताया कि सभी बकायेदारों को विभाग द्वारा उनके पते पर नोटिस भेजे गए, लेकिन उनके पते पर उनके नाम का कोई व्यक्ति न रहने की बात सामने आई। इस तरह के लोग कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय पर आकर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें