जलेसर क्षेत्र के खेतों में भरा माइनर का पानी ।संवाद
- फोटो : ETAH
जलेसर। तहसील क्षेत्र में होकर गुजरने वाले सकरौली तथा सोना माइनर से पानी कई गांवों के खेतों में घुस गया। करीब 300 बीघा क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सफाई पानी छोड़ने से ऐसा हुआ है। किसान कृष्णकुमार, डिप्टी सिंह, अजीत सिंह, कुमरपाल, मुकुट सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में 23 किमी लंबे सकरौली माइनर के लगभग दस किमी की दूरी की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। जिसके चलते पानी पटरियों से ऊपर होकर बह रहा है।
गांव काजीपुर, बदनपुर, सोना, मई, बेरहार आदि गांव के सैकड़ों किसानों की करीब 300 सौ बीघा में खड़ी आलू, सरसों, गेहूं, टमाटर, गोभी, मटर आदि फसलें डूबकर खराब हो गई हैं। जिससे हम सभी किसानों को लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों ने बताया कि कर्थनी से लेकर गोथुआ तक इस माइनर की सफाई न होने से यह गंदगी से अटा पड़ा है। यही हालात सोना माइनर के हैं। सात किमी लंबे इस माइनर की सफाई भी कई साल से नहीं हुई है। सूचना सिंचाई तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे दी है, लेकिन किसी ने भी क्षति का आकलन नहीं कराया है।