फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खनन करने वालों ने रात में उजाड़ दी बाजरा की फसल

Sat, 06 Jun 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवैध खनन करने वाले वाहनों द्वारा खराब की गई बाजरा की फसल। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। मिट्टी खनन के आरोपियों ने गांव अकबरपुर सांथा में शुक्रवार रात खेत में खड़ी बाजरा की फसल उजाड़ दी। पीड़ित किसान ने शनिवार को मामले की शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


पीड़ित किसान पंकज सिंह ने बताया कि वह दौलतपुर गिलौला का निवासी है। उसके पड़ोस के गांव अकबरपुर सांथा में खेत में हैं, जिसमें बाजरा की फसल पकी खड़ी है। उसके खेत के बाद रिंकू का खेत है। रिंकू ने बिना अनुमति के अपने खेत से 4-5 फीट मिट्टी का कटान करा दिया। शुक्रवार रात को उसके खेत से होकर बुलडोजर और कई ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ते रहे। शनिवार सुबह जानकारी होने पर वह खेत में पहुंचकर देखा तो भारी वाहनों के खेत से होकर गुजरने पर उसकी बाजरा की फसल उजड़ गई। पीड़ित किसान पंकज ने एसडीएम पीयूष रावत से आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें