घायल मोर का उपचार करते भारतीय हिंदू परिषिद गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार व विधिक सल
- फोटो : घायल मोर का उपचार करते भारतीय हिंदू परिषिद गोरक्षा दल के जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार व विधिक सलाहकार प्रभात कुमार।
एटा। गांव हिम्मतनगर बझेरा में आवारा कुत्तों ने मोर (राष्ट्रीय पक्षी) पर हमला बोल दिया। घायल मोर की सूचना ग्रामीण ने भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल को दी। सूचना के बाद घायल मोर वन विभाग को सौंपा गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात के गांव हिम्मतनगर बझेड़ा निवासी निर्मल दास ने सूचना दी कि राष्ट्रीय पक्षी मोर पर कुछ जंगली कुत्तों ने हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार, जिला विधिक सलाहकार प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंचकर मोर का उपचार किया लेकिन घायल मोर ने दम तोड़ दिया।
सूचना वन विभाग को दी गई। वहां पहुंचे निरीक्षक अमरेश कुमार ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद भारतीय हिंदू परिषद गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने मोर का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।