फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरआर सेंटर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 11 Nov 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा में जैविक ​खेती के बारे में जानकारी करते प्र​शिक्षु आईएएस अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षु 12 आईएएस अधिकारियों का क्षेत्र अध्ययन एवं अनुसंधान कार्यक्रम एटा में चल रहा है। उन्होंने मंगलवार को विकासखंड जैथरा के ज्ञानदीप ऑर्गेनिक फार्म एंड टूरिज्म ग्राम मानपुर का भ्रमण किया। जैविक खेती की विधि को समझा और इसे सुरक्षित विकल्प बताया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु अधिकारियों ने उन्नतशील किसान विनोद चौहान द्वारा संचालित एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) का जायजा लिया। जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट निर्माण की प्रक्रिया, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, हर्बल गार्डन तथा प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से मानव स्वास्थ्य एवं भूमि की उपजाऊ शक्ति दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ऐसे में जैविक खेती ही भविष्य का सुरक्षित विकल्प है। इसके बाद रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर जाकर श्रमदान कर सफाई का संदेश दिया। इस दौरान एएसडीएम पीयूष रावत, बीडीओ अजीत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें