फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षाफल वितरण कर मेधावी किए सम्मानित

Fri, 03 Apr 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नैनपुर में वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नैनपुर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में स्कूल चलो अभियान के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संदेश दिया गया। समारोह में परीक्षाफल वितरण करते हुए बीईओ थानसिंह ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, पिरामिड डांस, लिलीपुर डांस, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा आदि प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए बीईओ थानसिंह ने बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया। नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद बीईओ ने स्कूल की स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापिका गीता शाक्य ने पहली बार विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश चंद्र, सचिव नरवेश, एसएमसी अध्यक्ष सत्यदेव ने कहा सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का स्कूल के प्रति रुझान बढ़ रहा है। एआरपी दुर्विजय सिंह, गुरुवेंद्र और ओमकार सिंह ने कहा पहले की अपेक्षा प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। समारोह में हृदेश मासूम, अजनेश कश्यप, दिनेश कुमार, संजय सिंह, अनुपमा द्विवेदी, मनीष दुबे, ऋचा हल्दिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें