पड़ोसियों ने की थी मारपीट
घटना मंगलवार देर रात की है। काशीराम कॉलोनी के निवासी बुजुर्ग इरफान पुत्र अल्ताफ के साथ पड़ोस के ही रहने वाले तनु पुत्र लालाराम, अन्ना पुत्र मल्लू, ओमशंकर, चंदन पुत्रगण बिल्ला और लखन पुत्र संतोष ने मारपीट की। झगड़े में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग इरफान का एक्सरे कराने गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्ट हाउस एटा भेज दिया।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा
पोस्टमार्टम के लिए मांगे गए पैसे
पिता का पोस्टमार्टम कराने गए बेटे आशिक ने बताया कि पिता के पोस्टमार्टम के लिए उससे पैसे मांगे गए। मामले में क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि बुजुर्ग का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया था। मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बुजुर्ग की मौत बीमारी की वजह से होनी पाई गई है।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ
ये कहना है सीएमओ का
वहीं पोस्टमार्टम के बदले पैसे मांगे जाने के आरोप पर जब सीएमओ एटा उमेश त्रिपाठी से दूरभाष द्वारा बात चीत की गई, तो उन्होंने बताया कि पैसे मांगने का आरोप लगाना आम बात हो गई है। पीड़ित शपथ पत्र के माध्यम से अगर शिकायत देगा, तो मामले की जांच कराई जाएगी।