फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ब्लॉक प्रमुख व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना घेरा

Wed, 28 Aug 2024 09:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा क्षेत्र से एक शिक्षिका के अपहरण, धर्मांतरण और निकाह करने का मामला तूल पकड़ रहा है। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

आरोपों के अनुसार 25 अगस्त को पुलिस की भर्ती परीक्षा देने गई युवती का दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अपहरण कर लिया गया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। इस मामले में हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं। बुधवार को हिंदू जागरण मंच, भाजपा कार्यकर्ताओं और मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने थाने का घेराव किया। मामले का विरोध करते हुए पुलिस से शिक्षिका का पता लगाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
मारहरा थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गईं हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर मुख्यालय पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, मानपाल सिंह वर्मा, गिरीश बाबू, विजय सिंह राजपूत, देवेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, अशोक सक्सेना, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें