फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें : डीएम

विज्ञापन
कासगंज की सहावर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम, एसपी व अन्य अध - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने तहसील सहावर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक ढंग से किया जाए। कोई भी प्रार्थना पत्र लंबित न रहे। भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए क्षेत्र में टीमें भेजकर पैमाइश कराएं और 3 दिन के अंदर समस्या का निस्तारण करें।
विज्ञापन

अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालयों में प्रात: 9:30 बजे से बैठकर जनसमस्याएं सुनें। डीएम ने कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काट दिया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जिनमें मुख्य रूप से पैमाइश, अवैध कब्जा, विद्युत, पेंशन, आवास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, भूमि विवाद, पट्टा आवंटन, राशन वितरण, शौचालय आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें