फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलकूद में मेरठ बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 27 Sep 2025 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। मेरठ प्रांत के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर विदाई रैली निकालते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में 37वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत के खिलाड़ी सर्वाधिक 396 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन


समापन कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र डोमेश्वर साहू और समारोह के पदाधिकारियों ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अतिथियों का परिचय एवं सम्मान कराया। इसके बाद छात्राओं ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मंत्री डॉ. एलएस विष्ट ने बताया कि चार गुना 100 मीटर रिले में मेरठ प्रांत प्रथम स्थान पर रहा। अंडर 17 किशोर वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर रिले में मेरठ प्रांत प्रथम स्थान पर रहा।

अंडर-19 तरुण वर्ग में बालिका वर्ग से मेरठ एवं बालक वर्ग से बृज प्रांत प्रथम स्थान पर रहा। बाधा दौड़ में 80 मीटर में बालिका वर्ग से मेरठ प्रांत ने बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम और दूसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में 38 मी दूर फेंककर आरव उत्तराखंड प्रांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 36 मीटर में रुद्र मेरठ प्रांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अंडर 17 बालिका वर्ग में गोरी मेरठ प्रांत ने प्रथम और आरुषि उत्तराखंड प्रांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 17 में तारगोला फेंक में उत्तराखंड की अक्षरा राठी और बालक वर्ग में मेरठ के अक्ष 44 मीटर फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में देवेश दीक्षित ब्रज प्रांत ने 54 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में पुष्कर चौधरी मेरठ प्रांत ने 56 मीटर दूर भाग फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तार गोला फेंक में अंडर-19 में प्रिंस ने 40 मीटर दूर तारगोला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में अंदर-19 में बालक वर्ग में 6 किलोमीटर में मेरठ प्रांत के बालकों ने पहले पांच स्थान पर कब्जा किया।

विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय खेल सह संयोजक रविंद्र मोहन एवं प्रेम शंकर के निर्देशन में अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के संरक्षक क्षेत्रपाल उपाध्याय, विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, व्यवस्था प्रमुख राजीव गुप्ता, रविंद्र मोहन शर्मा, रिचा, वंशिका, क्षेत्रपाल उपाध्याय, बृजनंदन महेश्वरी, मनीष अग्रवाल, संजीव गोयल, प्रबंधन समिति के पदाधिकारीगण अतुल राठी, डॉ. राजेश सक्सेना, अनामिका चौहान, निधि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें