एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित बस स्टैंड के पीछे एक पेड़ के नीचे कोई महिला अपने लगभग पांच माह के बच्चे को छोड़ गई। उसकी रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के हवाले कर दिया गया है। सोमवार को उसका मेडिकल कराया गया।
चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि सोमवार को बच्चे का मेडिकल कराया है। कुछ रक्त सेंपल भी दिए गए हैं। इसके साथ ही उम्र का भी चेकअप किया गया है। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी उसकी चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में देखरेख हो रही है। संवाद