एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस की कुल 100 सीटें है जिस पर काउंसिलिंग की जा रही है। यह काउंसिलिंग दो चरणों में की जा रही है। बृहस्पतिवार को पहले चरण में 85 सीटों पर काउंसिलिंग हुई है।
मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया की कुल 15 और स्टेट कोटे से 85 सीटें एमबीबीएस की हैं। काउंसिलिंग के पहले चरण में ऑल इंडिया की 6 और स्टेट कोटे से 79 सीटों पर काउंसिलिंग हुई है। वहीं दूसरे चरण में शेष सीटों पर काउंसिलिंग की जाएगी। इसमें ऑल इंडिया की 9 और स्टेट कोटे की 6 सीटों पर काउंसलिंग की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के नोडल डॉ. अमित जैन ने बताया कि पहले राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधानाचार्य डॉ. रजनी पटेल ने डॉक्टरों की एक अलग से समिति गठित की है। इसमें ज्यादातर छात्र अन्य जिले के हैं और कुछ छात्र प्रदेश के भी आए हैं। अब तक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 5 बैच सफलतापूर्वक हो चुके हैं। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी।