फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूसे से भरे तांगे को मैक्स ने मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 21 Apr 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की देर शाम भूसे से भरे हुए तांगे को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे तांगा और मैक्स पिकअप दोनों ही पलट गए। तांगा चालक रजनीश और उसकी भतीजी मीनाक्षी निवासी अंगरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मीसां कला निवासी सतीश सफाई कर्मचारी है। शनिवार की देर शाम वह काम करके वापस लौट रहा था। तभी अवागढ़ जलेसर मार्ग पर भजनपुरा चौराहे के समीप ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा थाना कोतवाली देहात के अमरगोजिया निवासी राहुल की बाइक गांव में ही फिसल गई। इसके चलते वह घायल हो गया। वहीं अवागढ़ थाना क्षेत्र के जरानी हसनपुर निवासी मुलायम सिंह भी सड़क हादसे में घायल हो गए। तीनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें