फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप

Mon, 12 Oct 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 28 वों प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन सोमवार को हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

बाल, किशोर और तरुण वर्ग की ओवरआल चैंपियनशिप मथुरा संकुल के नाम रही। एटा-अलीगढ़ संकुल द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। एकल चैंपियनशिप में अलीगढ़ प्रथम-दूसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में स्थानीय विद्या मंदिर की छात्रा अक्षिता चौहान प्रथम रहीं। तीन दिवसीय आयोजन के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालरोग विशेषज्ञ डा. राजेश सक्सेना और मुख्य वक्ता प्रदेश निरीक्षक हरीबाबू वार्ष्णेय ने छात्र प्रतिभाओं की प्रशंसा की। प्रबंधक बृजनंदन माहेश्वरी ने विजेताओं को बधाई दी। अध्यक्षता डीसी गुप्ता और संचालन उप प्रधानचार्य प्रेमचंद्र ने किया। उपस्थित लोगों में प्रधानाचार्य शंभुशरण मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें