फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण का मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंची

Mon, 12 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव मे हुए बवाल के बाद अब दूसरे चरण का मतदान पुलिस प्रशासन के लिए शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। मंगलवार को सकीट व शीतलपुर विकास खंड क्षेत्र में वोट पड़ेंगे। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां और पुलिस फोर्स मतदान केंद्रों पर पहुंची। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत निधि केसरवानी ने दोनों ही ब्लॉकों में चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में विकास खंड शीतलपुर, सकीट क्षेत्र के क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य के लिए मंगलवार सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। ब्लॉक पर अतिरिक्त बैलेट पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए हैं कि पोलिंग एजेंटों के पास आईकार्ड होने के साथ ही वह गांव का निवासी भी होना चाहिए। शीतलपुर ब्लॉक में 151, सकीट में 145 केंद्र अति संवेदनशील, संवेदनशील हैं।
मतदान केंद्र के भीतर बाहर भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में कोई बस्ता, बैनर, झंडा, पोस्टर, टेंट तंबू नहीं लगने दिया जाएगा। इस मौके पर एसएसपी एसके वर्मा, पीडी केके वैश्य, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, बीएसए एसएस यादव, सभी एसडीएम, बीडीओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
जिला पंचायत के आठ वार्ड
 विकास खंड शीतलपुर
कुल क्षेत्र पंचायत के वार्ड- 120
कुल मतदाता- 175468
कुल मतदान केंद्र- 151
कुल बूथों की संख्या-स्त्रत्त् 306
 
विकास खंड सकीट
कुल क्षेत्र पंचायत के वार्ड - 101
कुल मतदाता- 142791
कुल मतदान केंद्र- 148
कुल बूथों की संख्या- 253
 
शहर में रहे जाम के हालात
पोलिंग स्टेशनों पर कार्मिक और पुलिस फोर्स के रवाना होने के कारण शहर में दिन भर जाम के हालात बने रहे। जीटी रोड के अलावा पटियाली गेट, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड आदि स्थानों पर जाम लगने के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई।
 
सभाकक्ष में बिजली के तार चिपकने से आग
शीतलपुर ब्लॉक कार्यालय के सभाकक्ष में उस समय कर्मचारियों में भगदड़ मच गई जब टीनशेड के ऊपर बिजली के तार आपस में चिपक गए और आग लग गई। बाद में लाइन बंद कर उन्हें सही किया गया। इसके कारण 20 मिनट तक कार्य भी बाधित रहा। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थीं, जिन्हें ड्यूटी चार्ट सौंपा जा रहा था, तभी सभाकक्ष के ऊपर से जा रहे बिजली के तार आपस में चिपक गए और चिंगारी निकलने के साथ आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। दूसरी ओर, पुलिस लाइन में 10-12 ट्रक खड़े हुए हैं, जिन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें