जिले में गणित विज्ञान शिक्षक के पद पर नियुक्त होने वाले शिक्षकों को सोमवार को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सके। शिक्षकों ने डीएम से शिकायत की।
गणित विज्ञान के 330 शिक्षक मिले हैं, इनकी 19 सितंबर को काउंसलिंग कराई गई। सोमवार को नियुक्ति पत्र देने की तिथि निर्धारित की गई। जिसके चलते अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाने के लिए सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर जमा हो गए। देर शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन विभाग से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए। जिससे उनमें रोष है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति पत्र देरी से मिलने पर उनकी सर्विस पर भी इसका असर पड़ेगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने बताया कि नियुक्ति पत्र छपने के लिए गए हुए है। अभी तक प्रपत्र छपकर नहीं आ सके हैं। जैसे ही प्रपत्र छपकर आ जाएंगे शिक्षकों को दे दिया जाएगा।