फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव करमचंदपुर में शुक्रवार की रात राजमिस्त्री का पैर छत से फिसल गया। इससे वह नीचे प्लाट में जाकर गिरा। गंभीर स्थिति में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन

करमचंदपुर निवासी गौरव ने बताया उसके 45 वर्षीय पिता नेत्रपाल राजमिस्त्री का कार्य करते थे। शुक्रवार को रात नौ बजे के करीब वह छत पर चले गए थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वह पीछे प्लाट में जाकर गिरे। गंभीर स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। सकीट थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया युवक के शव को लेकर परिजन आए थे। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें