एटा में शहर के मोहल्ला नई बस्ती में तेजाब पिलाकर एक महिला की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर यह आरोप लगाया है। गंभीर हालत में 30 जून को महिला को मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। यहां से अलीगढ़ और इसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
गांव खितौली थाना सहावर जिला कासगंज निवासी चाहत मियां ने बताया कि जुलाई 2019 में बेटी सबीला का निकाह मोहल्ला नई बस्ती निवासी तौसीफ के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही ससुराल के लोग बेटी को अतिरिक्त दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग करते हुए परेशान करने लगे।