एटा के मोहल्ला शांतिनगर में मायके से जेवर नहीं मिलने पर महिला ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी लेकर आए, यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी सुमित वर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम घर पर जेवरात के कारण विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी रजनी (38) ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने रजनी का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गईं।