फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कमरे में लटकी मिली महिला की लाश...पति के भाभी से संबंध, ढाया ऐसा जुल्म; शादी के साढ़े तीन बाद ही दे दी जान

Wed, 21 May 2025 06:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

ससुराल में महिला पर इस कदर जुल्म ढाया गया कि शादी के साढ़े तीन महीने बाद ही उसने जान दे दी। पति के भाभी से संबंध थे। वह आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
शादी के तीन महीने बाद ही विवाहिता ने जान दे दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि 3 दिन पूर्व पति ने सरिया से पीटते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद परिजन महिला को मायके ले आए थे। मानसिक रूप से परेशान महिला ने मंगलवार की रात में फंदा लगाकर जान दे दी। करीब साढ़े तीन महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन


जहांगीरपुर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि बेटी मीना (23) की शादी 3 फरवरी को गांव दिलेरपुर थाना औंछा जिला मैनपुरी निवासी प्रदीप उर्फ संदीप के साथ की थी। कुछ समय बाद ही प्रदीप बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। 

ये भी पढ़ें-UP: भाजपा पार्षद पर की फायरिंग...पुलिस ने मुठभेड़ में सिखाया सबक, तीन के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ललित कुमार ने बताया कि बहन मीना 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। ससुराल में बहनोई उसको परेशान करता था। उसके अपनी ही तहेरी भाभी के साथ संबंध थे। उसके कहने पर बहन को आए दिन पीटता था। सोमवार को भी सरिया से बुरी तरह पीटते हुए तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी थी।

उसने बताया कि मीना ने पूरी घटना की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से मायके में बताई तो परिजन उसको घर ले आए। इसके बाद भी प्रदीप ने फोन कॉल करके बहन के साथ गाली-गलौज की। इसी बात से परेशान होकर मंगलवार की रात में मीना ने कमरे में छत के कुंदे से स्टाॅल का फंदा लगाकर जान दे दी। 

बुधवार सुबह कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो मीना फंदे पर लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें