फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षिका का अपहरण कर धर्मांतरण कराने के बाद किया निकाह

Mon, 26 Aug 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया। धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कर लिया। युवती पुलिस भर्ती परीक्षा देने अलीगढ़ के लिए घर से निकली थी। इस तरह के आरोपों की रिपोर्ट पिता ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि पुत्री कस्बा के ही एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करती है। वह 24 अगस्त को पढ़ाने की कहकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी। उसी दिन दोपहर के समय बेटी का फोन आया और उसने बताया कि 25 अगस्त को पुलिस भर्ती की परीक्षा है। इसलिए मोहनपुरा से अलीगढ़ के लिए बस में बैठ गई है। सेंटर टीकाराम बालिका महाविद्यालय अलीगढ़ में है। इसके बाद से लगातार उसका मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा।
बताया कि 25 अगस्त को पता लगा कि मारहरा कस्बा के मोहल्ला शीशग्राम के रहने वाले कंप्यूटर सेंटर संचालक शाकिर, इरफान, रिजवान, गुलफाम, शमशाद और रुखसाना सहित एक अन्य व्यक्ति पुत्री को गाड़ी में डाल अपहृत करके ले गए हैं। जानकारी मिलने पर उनके घर पहुंचा तो कोई भी नहीं मिला। मुझे शक है कि जितने भी फोन पुत्री ने किए हैं वह इन लोगों ने बंधक बनाकर कराए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़ में जाकर पता किया तो पुत्री वहां नहीं मिली। अन्य स्थानों से मिली जानकारी से पता चला कि इन लोगों ने पुत्री को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया है और उसका निकाह कर दिया है।

वर्जन-
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। लड़की बालिग है इसलिए उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें