फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार व्यक्तियों को निकला डेंगू, बुखार के छह अन्य मरीज भर्ती; वार्ड में मरीजों की है भरमार

Mon, 26 Aug 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में चार व्यक्तियों को डेंगू निकला है। बुखार के छह अन्य मरीज भर्ती किए गए हैं। भर्ती वार्डों में मरीजों की भरमार है। 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार का प्रकोप चल रहा है। बुखार के मरीजों की जांच हो रही है उसमें भी डेंगू निकल रहा है। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में चार व्यक्ति डेंगू के भर्ती किए गए। जबकि छह सामान्य बुखार के चलते भर्ती हुए।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग की ओपीडी दो कक्षों में संचालित हो रही है। इसके बाद भी वहां मरीजों की भीड़ जमा रहती है। कारण कि लोग बुखार के साथ पेट आदि की समस्या से ग्रसित चल रहे हैं। आम दिनों में यहां 400 से 450 मरीजों का दोनों कक्षों में उपचार किया जाता है। सोमवार को अवकाश के दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों को देखा गया। 

मेडिसिन विभाग में 270 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें से 160 से 170 तक बुखार के मरीज रहे। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में गांव दलेलपुर निवासी रूपकिशोर को बुखार आ रहा था। जांच कराने पहुंचे। डेंगू पॉजिटिव आए। पीपल अड्डा निवासी ओमवती को पांच दिन से बुखार आ रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार को जांच हुई डेंगू पॉजिटिव आईं। कासोन निवासी दिलवर व रोडवेज बस स्टैंड निवासी अनिल की भी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चारों को वार्ड में भर्ती किया गया। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में 19 बुखार के मरीज भर्ती थे। वहीं बच्चा वार्ड में 11 बच्चे बुखार के भर्ती थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें