एटा। जनपद के 70 गांव नक्शे की लोकेशन से दूर हो चुके हैं। भारत सरकार की तरफ से तकनीकी समस्या के चलते इन गांव की लोकेशन बदल गई है, जिसे तहसील स्तर से ठीक कराकर भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपनी है। इसके बाद ही इसे ठीक किया जा सकेगा।
भारत सरकार की तरफ से प्रदेश के राजस्व गांव की लोकेशन गड़बड़ा गई है। वहीं जिले में लगभग 70 गांव की लोकेशन बदल गई है। उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि तहसील स्तर की तरफ से टीम को लगाया गया है। तहसील स्तर की टीम जिले के गांव की स्थिति का सही पता करके रिपोर्ट लखनऊ भेजेगी जहां से भारत सरकार को यह रिपोर्ट दी जाएगी। अंतिम रूप से भारत सरकार द्बारा ही गांव की लोकेशन को ठीक किया जाएगा।