एटा। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने उप कृषि निदेशक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और उप कृषि निदेशक एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के उद्देश्य को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाएं कृषि विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ कृषकों तक पहुंचाने में कृषि प्राविधिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इनकी समस्याओं का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा है।
जिसके कारण कार्यक्षमता प्रभावित होना स्वाभाविक है। पदाधिकारियों ने अपनी मांग में प्राविधिक सहायक सी का स्थायीकरण, सदस्यों के सेवा अभिलेख अद्यतन किए जाएं, वार्षिक चरित्र प्रविष्टि का अंकन समय पर किया जाए, एक तारीख को वेतन दिया जाए, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किए जाने पर प्राविधिकों को देय धनराशि का भुगतान किया जाए, कृषि कल्याण से संबंधित केंद्रों का निर्माण किया जाए आदि मांगें रखीं। इस दौरान संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, महामंत्री सुधीर कुमार तोमर, बलवीर सिंह, हरप्रसाद, जितेंद्र, राकेश, अरविंद, जैवेश, सत्यप्रकाश, पुष्पेंद्र, शिवशंकर, छोटे लाल, सुमित, चंद्र प्रताप, आदि मौजूद रहे। संवाद