फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाद ने छुड़ाया चूल्हा-चौका, शाम तक कतारों में जूझ रहीं महिलाएं

विज्ञापन
वली मोहम्मद चौराहा स्थित सरकारी समिति के बाहर डीएपी लेने के लिए लगी महिलाओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया व डीएपी लेने के लिए किसान इधर से उधर सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। यूरिया व डीएपी ने महिलाओं का चौका-चूल्हा भी छुड़ा दिया है। वह भी सुबह से शाम तक कतारों में जूझ रहीं हैं। मंगलवार को शहर के वली मोहम्मद चौराहा स्थित सहकारी समिति पर भी दिनभर किसानों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन



मंगलवार को वली मोहम्मद चौराहा पर स्थित सहकारी समिति पर डीएपी का वितरण किया गया। किसान सुबह 7 बजे से ही आकर कतार में लग गए। महिलाओं की भी संख्या अधिक होने पर उनके लिए अलग से दूसरी कतार लगवाई गई। अपने घर के काम-काज छोड़कर महिलाएं डीएपी लेने के लिए कतार में लगी हुई थीं। डीएपी के लिए लोगों में मारामारी हो रही थी। महिलाओं का कहना था कि घर पर बच्चों को छोड़कर बिना कुछ खाए-पीये आ गए थे। सुबह 7 बजे आने के बाद भी दोपहर तक डीएपी नहीं मिल सकी है।

डीएपी के लिए उमड़ी किसानों की भीड़
सकीट। कस्बा स्थित सहकारी समिति पर डीएपी लेने के लिए मंगलवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों ने बताया कि खेतों में सरसों, लहसुन, आलू आदि की फसल बुवाई के लिए डीएपी की जरूरत होगी। अब तक केंद्र पर खाद न होने के कारण किसानों में चिंता बनी हुई थी। अब केंद्र पर डीएपी आ गई है इसलिए बड़ी संख्या में किसान यहां सुबह से ही कतार लगाकर खड़े हैं। सैकड़ों किसानों की भीड़ के कारण कर्मचारियों को खाद वितरित करने में परेशानी उठानी पड़ी। सचिव विनोद कुमार तोमर ने बताया कि केंद्र पर 300 बोरी डीएपी खाद आई है। खेती की फर्द लेकर 5 बीघा खेत पर एक बोरी दी जा रही है जिससे सभी किसानों को खाद मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें