फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर सिंह कालेज में बेहोश हुए 18 छात्र

Fri, 11 Sep 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह जैथरा के गांव पहाड़पुर स्थित मनोहर सिंह इंटर कालेज में प्रार्थना के दौरान 18 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। दस बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सितंबर माह में 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान ने लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। मनोहर सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे प्रार्थना चल रही थी, तभी अचानक 18 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए। यह देख स्कूल में अफरा तफरी मच गई। कालेज प्रबंधक रवि शाक्य ने छात्र-छत्राओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भर्ती हुए छात्रों में बलवीर, टिंकू, विशाल, रवीश, हर्षित, विकाश, सूर्यकांत के अलावा छात्राएं शिवानी, शिखा, सपना थीं। अन्य बच्चों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रविरंजन यादव ने बताया कि छात्रों की स्थिति ठीक है। यह हादसा अधिक गर्मी होने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिक उमस भरी गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में ऐसी जगह प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएं, जहां तेज धूप न हो।  

जिला अस्पताल में हर रोज 800 मरीज
जिला अस्पताल में गर्मी से लो बीपी, डायरिया, वायरल के मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डा. प्रदीप कुमार ने बताया 80 प्रतिशत मरीज वायरल के ही आ रहे हैं। अभी डेंगू का मरीज नहीं आया है। मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें