फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेेगी मंडी, सब्जी-फलों की कीमतों में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लॉकडाउन में जिन लोगों की दुकानें खुल रही हैं, वह खूब चांदी काट रहे हैं। सब्जी, किराना और दवा की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। ऐसे में दुकानदार भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने परचून, फल और सब्जियों के रेट तय कर दिए, लेकिन दूसरे दिन ही ढकेल वालों ने इसका उल्लंघन किया। आज मंडी बंद रहेगी। इसके चलते भी सब्जी और फलों पर रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एक अप्रैल के चलते मंडी बंद रहेगी। वहीं लोग अष्टमी भी पूजेंगे। ऐसे में लोगों ने बहुतायत में सब्जियां खरीदीं। वहीं ढकेल वालों ने आलू बीस के बजाय 25 तो लौकी और कद्दू 30 रुपये किलो बेचा। जब उनसे तय रेट पर देने को कहा गया तो जवाब था, मंडी में जो भाव आएगा, उसी भाव बिकेगा। लेना हो तो लो, नहीं तो जाओ। इस संबंध में जब लोगों ने डीएसओ राजीव मिश्रा का फोन लगाया गया तो वह नहीं उठा।
अब दवा भी पहुंचेगी घर
लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हो। इसके लिए प्रशासन ने मेडिकल स्टोरों की सूची जारी की है। जहां कॉल करने पर दवा लोगों के घर पहुंचाई जाएगी। जहां एटा में त्रिमूर्ति मेडिकल स्टोर नन्नूमल चौराहा, न्यूजैन मेडिकल स्टोर सुभाषमूर्ति, अन्जना मेडिकल स्टोर निधौली रोड, रविंद्र मेडिकल स्टोर शिकोहागाद रोड, कृष्ण मेडिकल स्टोर गांधी मार्केट, अवागढ़ में वाष्र्णेय मेंडिकल स्टोर मैन मार्केट, सेठी मेडिकल स्टोर घंटाघर, अलीगंज में संदीप मेडिकल स्टोर तहसील रोड व चंद्रा मेडिकल स्टोर सब्जी मंडी, जैथरा में कोमल मेडिकल स्टोर थाने के सामने, रजत मेडिकल स्टोर मैन मार्केट, धुमरी में केशव मेडिकल स्टोर खिरिया मोड़ व किसान मेडिकल स्टोर मैन मार्केट, मिरहची में गुप्ता मेडिकल स्टोर मैन चौराहा, राजपूत मेडिकल मरथरा रोड, मारहरा में गोयल ड्रग हाउस मैन चौराहा, जनता मेडिकल स्टोर मैन मार्केट में चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें