मौहल्ला कैलाशगंज पर लॉकडाउन के चलते लगाई गई बैरीकेडिंग।
- फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वायरस को लेकर लोगों को प्रशासन द्वारा लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं सामाजिक दूरी के बारे में भी बताया जा रहा है। इसको लेकर कैलाशगंज मोहल्ले के लोगों ने एक गली में बैरिकेडिंग कर लोगों को सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
मोहल्ला कैलाशगंज में मंदिर के पास गली में लोगों को कोई बाहरी व्यक्ति और गैरजनपदों से आया व्यक्ति न घुस सके। इसके लिए बेरिकेंडिंग की है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए उस पर पोस्टर भी लगाए हैं। इस पर ‘कोरोना को भगाना है, घर में कैद रहना है।’ लिखा है।
गली निवासी पकंज गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। इसके तहत बैरीकेडिंग की गई है। गली के ही निवासी अतुल गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के बाद भी लोगों का आना जाना गली में था। वहीं बिल्लू व अभिषेक ने बताया कि घर में रहने के लिए प्रशासन व सरकार बरावर जागरूक कर रही है।