फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान अव्वल

Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंडलीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में मेजबान जिले का दबदबा रहा। जनता इंटर कालेज परसौन की टीम चैंपियन बनी। लालाराम पब्लिक सकूल द्वितीय एवं रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कालेज की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

खो-खो एसोसिएशन के तत्वाधान में चौधरी बलवीर सिंह पब्लिक स्कूल शिवसिंहपुर के मैदान पर हुई प्रतियोगिता में एटा, कासगंज एवं हाथरस जिले की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पहले ही चक्र में आउट हुई हाथरस एवं कासगंज की टीमों को कोई स्थान नहीं मिला। वहीं विजेता उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर मेजबान एटा जिले की ही टीम रही। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया। मुख्य अतिथि रहे 43वीं पीएसी बटालियन के सेनानायक स्वामी प्रसाद ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलों को जरूरी बताया। वहीं पालिकाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। निर्णायक राजेश यादव, विशाल कुलश्रेष्ठ, अशोक मिश्रा, राजीव यादव रहे। मौके पर एसोसिएशन सचिव सतेंद्र सिंह यादव, पीटीआई नेम सिंह चौहान, अनिल शर्मा, अभय यादव, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र, भूपेंद्र, जर्मन सिंह, यश सक्सेना, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें