फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Wed, 07 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा के गांव कासिमपुर में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पहचान कराई, देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हुई है। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन



थाना निधौलीकलां के गांव कासिमपुर में बुधवार सुबह ग्रामीण शौच को जा रहे थे। सुबह ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर एक शव को लटके देखा। शव की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और पहचान की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा। ग्रामीणाें में शव को लेकर तरह-तरह की चचाएं हैं। कुछ लोग आत्महत्या, तो कुछ लोग हत्या बता रहे हैं।


थानाध्यक्ष निधौलीकलां ने बताया कि अज्ञात युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी का फांसी का फंदा बना था और कपड़े फटे हुए थे। बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें