फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में युवक की हत्या: खून से सनी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी; रात को पार्टी करने गया था

Sat, 21 Feb 2026 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के उज्जैपुर गांव में 38 वर्षीय युवक का शव घर के पास गली में मिला। पुलिस को मौके से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा मिला है और पीछे से वार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
एटा में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव उज्जैपुर में शनिवार सुबह 38 वर्षीय युवक का शव घर के पास गली में पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जैपुर निवासी दिनेश कुमार का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा खून से सना हुआ था। पास में खून से सना टूटा हुआ लकड़ी का गुटका भी मिला है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पीछे से वार कर घटना को अंजाम दिया गया है।

परिजनों के अनुसार मृतक शुक्रवार देर रात तक अपने दोस्तों के साथ खेत पर बैठकर खाने-पीने की पार्टी कर रहा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह शव मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें