फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के प्रति किसानो को करें जागरुक: डीएम

Wed, 17 Feb 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस पर बुधवार को डीएम ने सदर तहसील सभाकक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों को संबोधित किया। डीएम ने कहा कि डीबीटी योजना के तहत किसान आनलाइन पंजीकरण कराएं। जिले में किसान पंजीकरण स्थिति ठीक नहीं हैं। किसान खेती के साथ पशुपालन, उद्यान, सब्जी और जैविक खेती पर ध्यान देकर गोबर और कंपोस्ट खाद का उपयोग करें। कृषि विभाग को निर्देश दिए योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार गांव-गांव जाकर कराएं।
विज्ञापन

किसान दिवस पर आयोजित बैठक में डीएम अजय यादव ने कहा कि पानी और मिट्टी की जांच कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ में कराई जा सकती है। किसानों को फसल बीमा योजना के तहत जो भी समस्याएं आ रही हैं वो किसान एचडीएफसी एग्रो कंपनी के प्रतिनिधि प्रकाश करने के अलावा एलडीएम से संपर्क कर फसल बीमा संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
किसान दिवस पर आयोजित बैठक में पशुपालन, कृषि, उद्यान विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने भी बैठक में किसानों की समस्याओं से डीएम अजय यादव को अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, डीडी कृषि, एलडीएम एससी पॉल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें