फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 15 जून से शुरू होगी मक्का खरीद, जिले में बनाए गए 9 क्रय केंद्र

Sat, 13 Jun 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के मक्का उत्पादक किसानों के लिए मक्का की सरकारी खरीद 15 जून से शुरू की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 9 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले में मक्का खरीद का लक्ष्य 12 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद अभियान 15 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। सरकार की ओर से मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को उपज बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित क्रय केंद्रों पर पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिला प्रशासन का कहना है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें