फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैया के दरबार उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
मैया के दरबार उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवदुर्गा पर्व के दूसरे दिन भी मातारानी के दर्शन को भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। मंदिर एवं पूजा पंडालों में दिनभर जयकार गूंजते रहे।
विज्ञापन

अवकाश का दिन होने के कारण रविवार को शहर के प्रमुख मैया मंदिरों दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर पर तो जाम जैसे हालात रहे। दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शंाती नगर दुर्गा मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, इंद्रपुरी शिव मंदिर, सर्वोदय शिव मंदिर में भी मैया के जयकारे गूंजते रहे।

मैया की पालकी निकाली
शहर के प्रमुख माता मंदिर पथवारी की ओर से रविवार को माता की पालकी निकाली गई। इस दौरान बैंड बाजे पर बजते देवीगीतों पर भक्त नाचते-झूूमते रहे। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। पालकी की भीड़ के कारण पटियाली गेट आदि पर जाम जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी, भंडारे में जुटे श्रद्धालु
वेगनगर स्थित माता मंदिर में शनिवार को शनिदेव की नई मूर्ति स्थापना के अवसर पर रात को माता की चौकी निकाली गई। रविवार को भंडारे का आयोजन हुआ। मूर्ति प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान विनीत कुमार राठी ने पूजा अर्चना की। सीताराम वार्ष्णेय द्वारा आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि सिद्ध मंदिर पर भक्तों की दिनभर भीड़ उमड़ी रही। मौके पर अतुल राठी, संजीव माहेश्वरी, मनोज गुप्ता, अरुण राठी, संजय राठी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें