फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चलते लोडर में लगी आग, प्लास्टिक पाइप समेत वाहन जलकर राख

विज्ञापन
रिजोर के गांव गुमारिया के पास सोमवार की रात जलता लोडर वाहन। संवाद
विज्ञापन
सकीट। थाना रिजोर क्षेत्र में शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर सोमवार रात एक चलते लोडर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें लदे प्लास्टिक के पाइप भी जलकर राख हो गए। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और रिजोर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


घटना थाना रिजोर क्षेत्र के गांव घुमरिया के पास शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर हुई। शिकोहाबाद की ओर से प्लास्टिक के पाइप लेकर एक लोडर एटा की तरफ आ रहा था। घुमरिया के पास पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक तत्काल वाहन से कूद गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और रिजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लोडर और उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित है। वाहन में प्लास्टिक के पाइप लदे हुए थे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें