फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय के सीएमएस भी नामजद

Wed, 29 Mar 2017 11:36 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी मार्केट स्थित नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद अधिक खून बहने से हुई प्रसूता पूजा की मौत का मामला तूल पकड़ गया है। पुलिस ने महिला चिकित्सक मंजू वर्मा के साथ सरकारी महिला चिकित्सालय के सीएमएस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देर रात पुलिस बल की मौजूदगी में चिकित्सकों के पैनल ने कैमरे के सामने पोस्टमार्टम किया। पीएम रिपोर्ट में अधिक खून बहने की मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शांतिनगर निवासी आनंद की पत्नी पूजा की गांधी मार्केट स्थित एटा सर्जिकल सेंटर नामक नर्सिंग होम में आपरेशन के बाद मौत हो गई थी। परिवारीजनों चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऑपरेशन के बाद अधिक खून बहने के कारण मौत होना बताते हुए नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया था। मामले में मृतका के परिवारीजनों ने सरकारी महिला चिकित्सालय के सीएमएस डाक्टर बृजेश राठौर पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि डाक्टर राठौर ऑपरेशन से पहले नर्सिंग होम में महिला को एनस्थीसिया देने गए थे। हंगामे और तोड़फोड़ के कारण बुधवार को पूरे दिन एटा सर्जिकल सेंटर बंद रहा। वहीं देर रात पुलिस बल की मौजूदगी में चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिवारीजनों को सौंपा। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह अधिक खून बहना बताया गया है। देर रात आईएमए के अध्यक्ष राजेश सक्सेना के नेतृत्व में निजी चिकित्सकों ने डीएम विजय किरन आनंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। महिला चिकित्सालय के सीएमएस पर पहले भी निजी अस्पतालों में मोटी फीस लेकर एनस्थीसिया देने जाने के कारण ड्यूटी से गायब होने के  आरोप लगते रहे हैं, लेकिन विभाग के आला अधिकारी हमेशा मामले पर चुप्पी साधे रहे।

सीएमएस पर क्यों रिपोर्ट दर्ज हुई है पता नहीं। यदि निजी नर्सिंग होम में एनस्थीसिया देने का आरोप है और जांच में पुष्टि हुई तो मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। सरकारी डॉक्टर का निजी अस्पताल में सेवाएं देना कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा0 आरसी पांडेय, सीएमओ एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें