फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में एसडीओ को बैठाए रखा

Tue, 15 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरौली में ढाई माह से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को भाकियू भानू गुट ने सकरौली में किसानाें की महापंचायत बुलाई। पंचायत में वार्ता करने पहुंचे विद्युत उपखंड विद्युत अधिकारी को किसानाें ने काफी देर तक बैठाए रखा। उन्हे तब जाने दिया जब 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों और आश्वासन के बाद भी सकरौली में ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज किसानों ने भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं संग मंगलवार को सकरौली  में महापंचायत बुलाई। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ और पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह के पहुंच जाने पर किसान जोश में आ गए। ग्रामीण सड़क पर जाम लगाने को तैयार हो गए। जाम लगाने की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी संदीप गुप्ता, सीओ राघवेंद्र सिंह और एसडीओ कर्मवीर महापंचायत में वार्ता करने पहुंच गए। अफसरों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर अड़े रहे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने  उपखण्ड अधिकारी को पंचायत में बैठाए रखा उन्हे जाने नहीं दिया। एसडीओ ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया तब उन्हे जाने दिया। एसडीओ का कहना है कि सकरौली  के फुंके ट्रांसफार्मर पर 217 उपभोक्ता है और उन पर करीब 44 लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। बिल बकाए के कारण ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। वहीं भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने पंचायत में किसानों से विद्युत विभाग का बकाया बिल जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें