फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव की भक्ति में डूबे कांवरिया, गूंजा बम बोल

Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
शिवतेरस पर जलाभिषेक  के लिए उमड़े शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन का दूसरा सोमवार आज है। कैलाश मंदिर में विराजमान चतुर्मुखी महादेव के जलाभिषेक को कांवरिया पहुंचने लगे हैं। वहीं भोर होते ही जलाभिषक को भक्तों की भीड़ भी उमड़ने लगेगी। पर, मंदिर के रास्ते बारिश का जलभराव होने से कावंरियों समेत सभी शिवभक्तों को आवागमन की दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। रविवार को पालिका प्रशासन ने जलजमाव की समस्या दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

वैसे तो पूरे सावन मास में भक्त शिवभक्ति में चूर हैं। पर, सोमवार को यह भक्ति अपने चरम पर दिखती है। चहुंओर बोल बम का जयघोष रहता है। इधर, सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक को सोरों से जल भरकर आ रहे कांवरियों ने माहौल को भक्तिमय बना रखा है। रविवार को शहर की सड़कों से कांवरिया नाचते गाते निकले। इस दौरान जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया। सोमवार को भी शहर की सड़कों पर भक्तों की भीड़ ही दिखेगी। पर, कैलाश मंदिर मार्ग पर जलभराव से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों में पालिका की अनदेखी को लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें