फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाआरती में दीपों से जगमगाया हरिपदी का घाट, श्रद्धालुओं ने उतारी गंगा की महाआरती

Sun, 12 May 2019 05:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
दीपों से जगमगाया हरिपदी का घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों में गंगा समग्र के द्वारा गंगा सप्तमी के अवसर पर हरि की पैड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की महा आरती हुई। श्रद्धालुओं के द्वारा हरिपदी में दीपदान किए गए। हरिपदी घाट दीपों से जगमगा उठा और तीर्थनगरी भी विद्युत झालरों से जगमगा उठी।
विज्ञापन


हरिपदी घाट पर सामूहिक आरती और दीपदान का दृश्य बड़ा ही मनोहारी लगा रहा था। आरती के दौरान बजेते हुए तबला, शंख, घंटे की ध्वनि दूर तक गुंजायमान हो रही थी। आरती से पूर्व पं. नरेश बरबारिया ने गंगा सप्तमी के महत्व के बारे में बताया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी के पवित्र जल में दीपक प्रवाहित किए। 

हरिपदी के परिक्रमा मार्ग पर चारों ओर दीपक जलाकर रोशनी की गई। मंदिरों और घाटों पर लाइट की जलती झालरों की रंग बिरंगी रोशनी अद्भुत आभा बिखेर रही थी। देर रात तक श्रद्धालु हरिपदी की परिक्रमा करते हुए भागीरथी गंगा माता के मंदिर में मत्था टेक कर खुशहाली के लिए मनोकामना करते रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महाआरती के दौरान विधायक देवेंद्र राजपूत, एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, गंगा समग्र के ब्रज प्रांत संयोजक डा. राधाकृष्ण दीक्षित, जिला संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, पं. दिलीप शास्त्री, विनय कुमार जैन, अंबरीश निर्भय, शिव वैंदेल, मनोज भारद्वाज, पंकज मिश्र, नीरज मिश्र, सुनील तिवारी, देवेंद्र दुबे, राकेश पांडेय, अखिलेष तिवारी, रविंद्र ब्रहमचारी, श्रीकांत तिवारी, रामेश्वर दयाल महेरे, आलोक तिवारी, आयुश भारद्वाज, आदित्य काकोरिया, संजय दुबे, कृष्ण कुमार एडवोकेट, गोविंद बरबारिया, ब्रजेश उपाध्याय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें