फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर अलीगढ़ की एएनएम से छह माह तक दुष्कर्म

Fri, 10 May 2019 07:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
एएनएम युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। बाद में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हएु शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल को लेकर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


युवती अलीगढ़ अस्पताल में एएनएम है। युवती ने आरोप लगाए है कि एटा निवासी एक युवक, जो परिवहन विभाग में परिचालक है, उससे बस में अलीगढ़ आते जाते समय पहचान हो गई थी। इसे लेकर वह उसके कमरे पर आता जाता था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ छह माह पहले तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी परिचालक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

युवती ने बताया कि विगत दिनों वह शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर आई तो आरोपी परिचालक उसे अपनी बहन के घर ले गया। यहां उसने और उसके रिश्तेदार ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी उससे जेवरात लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद एएनएम ने शादी की बात की तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। मामले में कोतवाली में पीड़िता ने तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना स्थल अलीगढ़ का बता कर उसे वहां पहुंचकर शिकायत देने की बात कह रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें