फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारहरा में 33 तालाबों का हो रहा सुंदरीकरण

Fri, 01 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
तालाबों का सुंदरीकरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड में इन दिनों तालाबों की खोदाई, सिल्ट निकासी एवं सफाई का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो चुका है। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो ब्लॉक क्षेत्र के तीस नए तालाब आदर्श बनने से कुल आदर्श तालाबों की संख्या पचास के करीब पहुंच जाएगी। ब्लॉक क्षेत्र में इतने तालाबों में बारिश का पानी भरने से जहां भूगर्भ जलस्तर सुधरेगा वहीं ब्लॉक डार्क जोन से बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड मारहरा के 59 में से एक साथ 30 ग्राम पंचायतों में 33 तालाबों को मनरेगा योजना से आदर्श तालाब बनाने के लिए डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी के अलावा ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी जुटे हैं। डीसी मनरेगा एवं ग्राम प्रधानों का कहना है कि मनरेगा योजना से इन तालाबों को खोदवाकर सुंदरीकरण कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। ताकि बारिश से पूर्व तालाब तैयार करार कर इनमे पानी भरा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश बारिश शुरू हो जाती है तो कमी रहने पर अगले वर्ष ही पूरी कराई जाएगी। 
------------
इन ग्राम पंचायतों में तालाबों का सुंदरीकरण 
लालपुर देहामाफी, भुरिगवां, गोकनी, धरपसी, अखतौली रतनपुर, मुनब्बर, महमूदपुर नगरिया, सराय अहमद खां, सिरसा वदन, फरीदपुर, रामई हेतमशाह, जिन्हैरा, मेहनी शोरा,फतेहपुर सोंनोंठ, जारथल, लोधामई, श्यौराई, हजरतपुर करनपुर, अचलपुर, धिरामई पोंने दस, ख्वाजगीपुर, बढौली, नगला श्याम गोवरा, मोहम्मदपुर ततारपुर, रसूलपुर गढौली, सिंधावली, गिरौरा, खंगारपुर दौलतपुर, भोजपुर, दतेई ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें