फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों वर्षो से भक्तों की आस्था का केंद्र है मां चामुंडा शक्तिपीठ

विज्ञापन
जलेसर स्थित मां चामुंडा मंदिर । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
जलेसर। सादाबाद मार्ग स्थित मां चामुंडा शक्तिपीठ सैकड़ों वर्षों से भक्तों की आस्था का केंद्र है। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आकर माता की पूजा कर मनौती मांगते हैं। लोगों के अनुसार कुआं से माता चामुंडा देवी की प्रतिमा प्रकट हुई थी।
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर अग्रवाल शीतगृह के पीछे माता चामुंडा का सैकड़ों वर्ष प्राचीन मंदिर है। मंदिर की पुजारिन भूदेवी बताती हैं कि मां चामुंडा की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ही उन्हें कष्टों से मुक्ति भी मिल जाती है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार यहां पांचवीं पीढ़ी से महंत है।
बुजुर्गों के मुताबिक मंदिर परिसर में एक कुआं है। इस कुआं से ही माता चामुंडा देवी की प्रतिमा प्रकट हुई थी। इस साथ ही तीन अन्य मूर्ति भी निकली थीं जो मंदिर में स्थापित हैं। इसका इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

ऐसे पहुंचे मंदिर
मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 52 किलोमीटर दूर है। इसके लिए एटा बस स्टैंड से बस अन्य वाहन द्वारा जलेसर बस स्टैंड पर पहुंचें। यहां से ऑटो या प्राइवेट वाहन से आगरा चौराहा पहुंचें। जहां से सादाबाद जलेसर रोड पर करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें