फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टावर लगवाने का लालच दे बाइक पर बिठाया और जेब काटी

Wed, 26 Nov 2025 08:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नरोरा निवासी रामविलास सिंह की सोमवार को दो अज्ञात बाइकसवार व्यक्तिओं ने जेब काट ली। घटना का पता चलने तक आरोपी माैके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित के पुत्र राहुल ने बताया कि उनके पिता 24 नवंबर को एक सराफ के यहां गिरवी रखे गहने उठाने गए थे। लौटते समय रास्ते में एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका और गांव का नाम पूछा। इसके बाद मोबाइल टावर लगवाने का लालच दिया और जगह दिखाने की बात कही।
इस पर पिता उनके साथ बाइक पर बीच में बैठ गए। कोडरा गांव के पास बहाने से पिता को बाइक से उतार दिया। इसके बाद पिता ने जेब देखी तो उसमें रखा हुआ एक सोने का हथफूल और 20 हजार रुपये गायब थे। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें