जैथरा/एटा। कस्बा की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा को गैर जाति के लड़के से प्यार हो गया। परिजनों को पता चला तो सोमवार को प्रेमी को घर बुलाकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान किशोरी प्यार की दुहाई देती रही। किशोर और किशोरी काफी समय से छिप-छिप कर कोचिंग के बहाने एक दूसरे से मिलते रहे।
किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो किशोरी से फोन कराकर प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी के आते ही किशोरी के परिजनों ने किशोरी के सामने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। किशोरी प्रेमी को पिटता देख प्यार की दुहाई देने लगी। बमुश्किल मामला शांत हो पाया। वहीं प्रेमी निजी चिकित्सक से इलाज कराकर अपने घर लौट गया। मामला कसबा में चर्चा का विषय बना हुआ है। संवाद